रीवा के चाकघाट में जीएसटी एंटी एविजन विंग की दबिश। शंकर ज्वेलर्स संचालक ने 50 लाख रुपए सरेंडर किए, दस्तावेज जब्त।
इंदौर की प्रमुख निर्माण कंपनी बीआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर इनकम टैक्स विभाग ने सर्वे शुरू किया है। टैक्स चोरी और वित्तीय गड़बड़ी के संदेह में डिजिटल डेटा और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
कटनी में खनिज कारोबारी शंकर लाल विश्वकर्मा के घर, दफ्तर और माइंस पर आयकर विभाग की छापेमारी। टैक्स चोरी और बेनामी संपत्ति की जांच जारी। पढ़ें पूरी खबर।
सीहोर के एमसीबी चौराहा स्थित सरिया-सीमेंट कारोबारी के यहां स्टेट जीएसटी टीम ने दी दबिश। स्टॉक और दस्तावेजों की सघन जांच के साथ घर पर भी सर्चिंग जारी।
रीवा के सिरमौर चौराहे स्थित रतन किराना स्टोर पर जीएसटी एंटी एवेशन विंग सतना और रीवा की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई। किराना दुकान की आड़ में सीमेंट का करोड़ों रुपये का गुप्त कारोबार चल रहा था। घर और दुकान दोनों जगह छापेमारी, दस्तावेज जब्त, करोड़ों की टैक्स चोरी उजागर होने की संभावना।
दिलीप बिल्डकॉन के भोपाल स्थित दो दफ्तरों पर पंजाब आयकर विभाग की टीम की दो दिनों से कार्रवाई जारी है। दिलीप सूर्यवंशी के लिंक मिलने पर हुई छापेमारी में इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के मैनिपुलेशन और शेयर गड़बड़ी से संबंधित भारी मात्रा में दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
स्टार सुबह के खबरों के सफरनामे में जानें, पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल, अमेरिका के टैरिफ पर मोहन भागवत की राय, मुंबई-दिल्ली हाई कोर्ट को मिली बम की धमकी, और सोम डिस्टलरी में ₹50 करोड़ की टैक्स चोरी का मामला।
सिंगरौली में कर सलाहकार और सिंगरौली ट्रेडर्स के 7 ठिकानों पर जीएसटी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जांच में कई बोगस फर्म और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का मामला सामने आया। कार्रवाई सतना, रीवा और सिंगरौली टीमों ने मिलकर की। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में एक माननीय अधिकारी का अपनी गाड़ी से घायलों को अस्पताल पहुंचाना, जबकि उन्होंने ही 108 एंबुलेंस सेवा शुरू की थी। क्या है 108 सेवा से अविश्वास का कारण? जानें सांठगांठ और टैक्स चोरी का पूरा मामला।





















